|
पुण्य प्रवाह हमारा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुण्य प्रवाह हमारा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 21 मई 2013
धर्म का सच्चा अर्थ बताया स्वामीजी ने
शुक्रवार, 17 मई 2013
निर्बल राष्ट्र कभी स्वाभिमान से नहीं रह सकता
| |||||||
बुधवार, 15 मई 2013
भारत के प्रसुप्त दिव्यत्व को जगाया स्वामी विवेकानंद ने
|
मंगलवार, 14 मई 2013
क्षमाशीलता,स्थिरिता एवं आत्मसम्मान के प्रवल उद्घोषक स्वामी विवेकानन्द
|
सोमवार, 13 मई 2013
आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं उनके विचार
| |||||||||||
अपने देशवासियों के प्रति
|
गुरुवार, 9 मई 2013
स्वामी विवेकानन्द के जीवन के स्मरणीय प्रसंग-
१-सत्य के प्रति निष्ठा -
स्वामी जी ने अपनी माँ तथा बाद में अपने गुरुदेव में सत्य के प्रति जो अटल निष्ठां देखी,उसे अपने जीवन की प्रत्येक क्रिया में प्रकट किया । स्वामी जी अनेक बार कहा करते थे- अपने ज्ञान के विकास के लिए मैं अपनी माँ का ऋणी हूँ। स्कूल में एक दिन नरेन्द्र को विना किसी गलती के सजा भुगतनी पड़ी।भुगोल की क क्षा में सही उत्तर देने पर भी मास्टर जी को लगा कि नरेन्द्र ने गलत उत्तर दिया है। नरेन्द्र के वारंवार विरोध करने पर मास्टर जी क्रोधित होकर उन्हें और भी अधिक पीटने लगे। फिर भी अंत तक नरेन्द्र यही कहते रहे कि मैंनें सही उत्तर दिया है। घर पर आकर नरेन्द्र ने रोते हुए माँ को सारी बात बताई। माँ ने सांत्वना देते हुए कहा-वेटा यदि तुमसे कोई गलती नहीं हुई है तो फिर इस बिषय में तुम चिंता ही क्यों करते हो। फल चाहे जो हो, सभी अवस्थाओं में सत्य को हमेशा पकड़े रहना चाहिए \ बाद में नरेन्द्र को अपने गुरुदेव में माँ के इस उपदेश की जीबन्त प्रतिमूर्ति देखने को मिली। श्री रामकृष्ण कहते- हर अवस्था में सत्य का पालन करना चाहिए। इस कलियुग में यदि कोई सत्य को पकडे रहता है तो बह निश्चय ही ईश्वर का दर्शन पा लेगा। अपनी माँ और गुरु के इस उपदेश का निर्वाह स्वामी विवेकानंद ने जीवन भर किया। इसीलिए परवर्ती काल में जगत ने उनकी यह स्वाभाविक घोषणा सुनी- सत्य के लिए सब कुछ का त्याग किया जा सकता है, परन्तु किसी भी चीज के लिए सत्य का त्याग नही किया जा सकता।
२-एकाग्रता का चमत्कार-
स्वामी जी पुस्तकों के बड़े प्रेमी थे। १८९० में मेरठ में स्वामी विवेकानंद के कहने पर स्वामी अखंडानन्द प्रतिदिन एक स्थानीय पुस्तकालय से सर जाँन लबक की ग्रंथावली का एक बड़ा सा खण्ड ले आते और दूसरे दिन उसे लौटकर उसके बाद का खंड ले आते। ग्रंथपाल ने सोचा स्वामी जी केबल दूसरों पर रौब डालने के लिए ही रोज इतनी मोटी पुस्तक मंगाकर दूसरे दिन दूसरी पुस्तक मंगाते हैं,क्योंकि एक दिन में इतना पढना तो संभव ही नहीं हैं। आखिर एक दिन ग्रन्थपाल ने अपनी शंका स्वामी अखंडानन्द जी के सामने रख ही दी। अखंडानंद जी ने स्वामी जी को जाकर यह बात बताई। इसे सुनकर स्वामी जी स्वयं ही दूसरे दिन पुस्तकालय में उपस्थित हुए और विनम्रता के साथ ग्रंथपाल से बोले- महाशय मेनें बड़े ध्यानपूर्वक इन ग्रंथों को पद़ा है यदि आप चाहें तो कहीं से भी अपनी इच्छानुसार पूँछ सकते हैं। इस पर ग्रंथपाल ने स्वामी जी से कई प्रश्न पूँछे और स्वामी जी ने उन सभी प्रश्नों के सटीक जवाव दिए। यह देख ग्रंथपाल आश्चर्य चकित हो उठा।
खेतड़ी के राजा भी स्वामी जी के पढने की पध्दिती देखकर बड़े विस्मित हुए थे। स्वामी जी कोई भी पुस्तक हाथ में लेकर शीध्रतापूर्वक उसके पृष्ठ पलटते जाते, इतने से ही उनकी पढाई पूरी हो जाती। राजा ने पूंछा यह भला कैसे सम्भब है तो स्वामी जी ने वताया कि जैसे एक शिशु जव पढना सीखता है तो सर्वप्रथम बह किसी शब्द के किसी विशेष अक्षर पर अपना ध्यान एकाग्र करता है उसका दो तीन बार उच्चारण करता है फिर अगले अक्षर के साथ भी ऐसा ही करने के बाद बह पूरे शब्द का उच्चारण करता है। जब बह पढने की कला में और आगे बढता है तो बह प्रत्येक शब्द पर ध्यान देता है। काफी अभ्यास के बाद बह दृष्टि मात्र डालकर ही पूरा वाक्य पढ जाता है इसी प्रकार यदि कोई अपनी एकाग्रता की शक्ति को बढाता जाये तो बह पलक झपकते ही पूरा पृष्ठ पढ़ सकता है। स्वामी जी ने वताया कि बे ऎसा ही करते हैं। साथ ही यह भी बताया कि इसके लिए अभ्यास तथा एकाग्रता की भी आवश्यकता होती है इसका आश्रय लेकर कोई भी व्यक्ति यह क्षमता अर्जित कर सकता है ।
२-एकाग्रता का चमत्कार-
स्वामी जी पुस्तकों के बड़े प्रेमी थे। १८९० में मेरठ में स्वामी विवेकानंद के कहने पर स्वामी अखंडानन्द प्रतिदिन एक स्थानीय पुस्तकालय से सर जाँन लबक की ग्रंथावली का एक बड़ा सा खण्ड ले आते और दूसरे दिन उसे लौटकर उसके बाद का खंड ले आते। ग्रंथपाल ने सोचा स्वामी जी केबल दूसरों पर रौब डालने के लिए ही रोज इतनी मोटी पुस्तक मंगाकर दूसरे दिन दूसरी पुस्तक मंगाते हैं,क्योंकि एक दिन में इतना पढना तो संभव ही नहीं हैं। आखिर एक दिन ग्रन्थपाल ने अपनी शंका स्वामी अखंडानन्द जी के सामने रख ही दी। अखंडानंद जी ने स्वामी जी को जाकर यह बात बताई। इसे सुनकर स्वामी जी स्वयं ही दूसरे दिन पुस्तकालय में उपस्थित हुए और विनम्रता के साथ ग्रंथपाल से बोले- महाशय मेनें बड़े ध्यानपूर्वक इन ग्रंथों को पद़ा है यदि आप चाहें तो कहीं से भी अपनी इच्छानुसार पूँछ सकते हैं। इस पर ग्रंथपाल ने स्वामी जी से कई प्रश्न पूँछे और स्वामी जी ने उन सभी प्रश्नों के सटीक जवाव दिए। यह देख ग्रंथपाल आश्चर्य चकित हो उठा।
खेतड़ी के राजा भी स्वामी जी के पढने की पध्दिती देखकर बड़े विस्मित हुए थे। स्वामी जी कोई भी पुस्तक हाथ में लेकर शीध्रतापूर्वक उसके पृष्ठ पलटते जाते, इतने से ही उनकी पढाई पूरी हो जाती। राजा ने पूंछा यह भला कैसे सम्भब है तो स्वामी जी ने वताया कि जैसे एक शिशु जव पढना सीखता है तो सर्वप्रथम बह किसी शब्द के किसी विशेष अक्षर पर अपना ध्यान एकाग्र करता है उसका दो तीन बार उच्चारण करता है फिर अगले अक्षर के साथ भी ऐसा ही करने के बाद बह पूरे शब्द का उच्चारण करता है। जब बह पढने की कला में और आगे बढता है तो बह प्रत्येक शब्द पर ध्यान देता है। काफी अभ्यास के बाद बह दृष्टि मात्र डालकर ही पूरा वाक्य पढ जाता है इसी प्रकार यदि कोई अपनी एकाग्रता की शक्ति को बढाता जाये तो बह पलक झपकते ही पूरा पृष्ठ पढ़ सकता है। स्वामी जी ने वताया कि बे ऎसा ही करते हैं। साथ ही यह भी बताया कि इसके लिए अभ्यास तथा एकाग्रता की भी आवश्यकता होती है इसका आश्रय लेकर कोई भी व्यक्ति यह क्षमता अर्जित कर सकता है ।
बुधवार, 8 मई 2013
महिला विषयक विचार: स्वामी विवेकानन्द
एक बार न्यूयार्क में भाषण देते हुए स्वामी विवेकानंद ने कहा था-मुझे बड़ी प्रसन्नता होगी,यदि भारतीय स्त्रियों की भी ऐसी ही बौध्दिक प्रगति हो जैसी इस देश की स्त्रियों में हुई है । परन्तु बह उन्नति तभी अभीष्ट है जव बह उनके पवित्र जीवन और सतीत्व को अक्षुण वनाये रखते हुए हो। मैं अमेरिका की स्त्रियों के ज्ञान और विव्दता की प्रशंसा करता हूँ, किन्तु यहाँ नारी भक्ति के नाम पर जो कुछ चलता है उसे देखकर मेरी आत्मा ग्लानि से भर जाती है पहले पश्चिम के लोग नीचे झुकते हैं,स्त्रियों को कुर्सी देते हैं और फिर अगले ही क्षण उनकी प्रशंसा में कहना शुरू कर देते हैं-देवी जी तुम्हारी आखें कितनी सुंदर हैं, उन्हें यह कहने का क्या अधिकार है? एक पुरुष इतना साहस क्यों कर पाता है, और तुम स्त्रियाँ इसकी अनुमति कैसे दे सकती हो, हमारी स्त्रियाँ इतनी विदुषी नहीं, किन्तु वे अधिक पवित्र हैं। भारत में स्त्रियों का आदर्श सीता ,सावित्री,दमयन्ती हैं इसलिए पूर्व की स्त्रियों को पश्चिमी मापदंड से मापना ठीक नहीं । पश्चिम में स्त्री पत्नी है पूर्व में बह माँ है। भारतबर्ष में स्त्रीत्व मातृत्व का ही बोधक है। मातृत्व में महानता,निस्वार्थता,कष्ट-सहिष्णुता और क्षमाशीलता का भाव निहित है भारतीय स्त्री का सारा जीवन इस बात से ओत-प्रोत है कि बह माँ है, और पूर्ण माँ बनने के लिए के लिए उसे पतिव्रता रहना आवश्यक है। प्रत्येक स्त्री के लिए अपने पति को छोड़ अन्य कोई भी पुरुष पुत्र जैसा और प्रत्येक पुरुष के लिए अपनी पत्नी को छोड़ प्रत्येक स्त्री माता के समान होती है।
भारत में नारी ईश्वर की साक्षात अभिव्यक्ति मानी जाती रही है- या देवि सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता----।मनु ने कहा है-यत्र नार्यस्तु पूजन्ते रमन्ते तत्र देवता। यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला:क्रिया:। अर्थात जहाँ स्त्रियों का आदर होता है वहां देवता प्रसन्न होते हैं और जहाँ उनका सम्मान नहीं होता वहाँ सारे कार्य तथा प्रयत्न असफल हो जाते हैं जहाँ स्त्रियों का सम्मान नहीं होता वे दुखी रहती हैं उस परिवार की उस देश की उन्नति की आशा नहीं की जा सकती।वास्तव में भारत का अध्:पतन तभी से प्रारम्भ हुआ जव से स्त्रियों के सारे अधिकार छीन लिए गये । नहीं तो वेदों उपनिषदों के युग में मैत्रेयी गार्गी आदि प्रात:स्मरणीया स्त्रियाँ ब्रह्म-विचार में ऋषि तुल्य थीं । हजार वेदज्ञ ब्राह्मणों की सभा में गार्गी ने गर्व के साथ याज्ञवल्क्य को ब्रह्म ज्ञान में शास्त्रार्थ के लिए चुनोती दी थी। इन आदर्श स्त्रियों को जव उन दिनों आध्यात्म ज्ञान का अधिकार था तो फिर आज की स्त्रियों को यह अधिकार क्यों नहीं।स्वामी जी कहा करते थे कि जिस देश में जिस राष्ट्र में स्त्रियों की पूजा नहीं होती वह देश बह राष्ट्र न कभी बड़ा बना है और न कभी बड़ा वन सकेगा। भारत का जो इतना अध्:पतन हुआ है उसका प्रधान कारण है-इन शक्ति मूर्तियों का अपमान।आज संसार के सब देशों में हमारा देश ही सबसे अधम है, शक्तिहीन है, पिछड़ा हुआ है, इसका कारण यही है कि यहाँ शक्ति का अनादर हॊता है और शक्ति के विना जगत का उध्दार नहीं है । अमेरिका के पुरुष अपनी स्त्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं इसीलिए वे सुखी विव्दान स्वतंत्र और उद्योगी हैं। दूसरी ओर हम भारत के लोग स्त्री जाति को नीच, अधम ,परम हेय तथा अपवित्र कहते हैं अत: हम लोग पशु दास उध्दम हीन और दरिद्र हो गये ।
स्वामी जी कहा करते थे कि स्त्री-पुरुष के बीच भेदभाव करना उचित नहीं है। उनके अनुसार -आत्मा में भी क्या कहीं कोई लिंग- भेद है?जो हम स्त्री-पुरुष के बीच भेदभाव करते हैं । वे कहते थे-स्त्री में जो दिव्यता निहित है,उसे हम कभी ठग नहीं सकते। बह ना कभी ठगी गयी है और ना कभी ठगी जाएगी बह सदैब अपना प्रभाव जमा लेती है तथा अचूक रूप से बेईमानी और दोंग को पहचान लेती है और सत्य के तेज आध्यात्मिकता के आलोक तथा पवित्रता की शक्ति का उसे निश्चित रूप से पता चल जाता है। यदि हम वास्तविक धर्मलाभ करना चाहते है तो स्त्री की पवित्रता अनिवार्य है। स्त्रियों की दशा सुधारे विना जगत के कल्याण की कोई सम्भावना नहीं है। पक्षी के लिए एक पंख से उड़ना सम्भव नहीं है इसीलिए बालिकाओं के लिए गाँव-गाँव में विद्यालय खोलने की वात कहता हूँ स्त्रियाँ जव शिक्षित होगीं तभी तो उनकी संतानों व्दारा देश का मुख उज्जल होगा और देश में विद्या ,ज्ञान ,शक्ति, भक्ति जाग उठेगी
निश्चित रूप से भारत में महिलाओं की समस्याएं बहुत सी और गंभीर भी हैं, किन्तु उन सभी समस्याओं का समाधान उनकी शिक्षा व्दारा किया जा सकता है। शिक्षित होने पर वे स्वयं ही बतायेंगीं कि उनके लिए कौन से सुधार आवश्यक हैं।अत:पहले उन्हें उठाना होगा।सीता भारत की आदर्श है,भारतीय भावों की प्रतिनिधि है,मूर्तिमती भारतमाता है,भारत में जो कुछ पवित्र है विशुध्द है पावन है उस सवका बोध सीता शब्द से हो जाता है । भारत में कुलबधू को आर्शीवाद देते हैं तो कहते हैं-सीता बनो। सब हिन्दू सीता की संतान हैं सीता का चरित्र अव्दितीय है यह चरित्र सदा के लिए सिर्फ एक ही बार चित्रित हुआ है। राम तो कदाचित कई हो गये हैं किन्तु सीता दूसरी नहीं हुई। स्त्री चरित्र के जितने भारतीय आदर्श हैं वे सब सीता के ही चरित्र से उद्घृत हुए हैं । स्वयं पवित्रता से भी पवित्र, धैर्य एवं सहनशीलता का सर्वोच्च आदर्श, नित्य साध्वी, सदा शुध्द स्वभाव, आदर्श पत्नी सीता मनुष्य लोक की आदर्श पुण्य चरित्र सीता सदा हमारी राष्ट्रिय देवी बनी रहेंगीं।
स्त्री शिक्षा कैसी हो?सीता का आदर्श हमारे सामने है। प्रथम तो हिन्दू स्त्री के लिए सतीत्व का अर्थ समझना सरल है क्यंकि यह उसकी विरासत है, परम्परागत सम्पति है,भारतीय नारी के ह्रदय में यह ज्वलन्त आदर्श सर्वोपरी रहे। ताकि वे इतनी दृढ़चरित्र बनें कि जीवन की हर अवस्था में अपने सतीत्व से डिगने की अपेक्षा निडर भाव से जीवन की आहुति दे दें साथ ही महिलाओं को विज्ञानं तथा अन्य बिषय सिखाये जाएँ जिनसे न केवल उनका अपितु अन्य लोगों का भी हित हो।
हमारी नारियों को आधुनिक भावों में रंगने की जो चेष्टाये हो रही है उन सब प्रयत्नों में यदि उनको सीता चरित्र के आदर्श से भ्रष्ट करने की चेष्टा होगी तो वे सब असफल होंगीं। भारतीय नारियों में सीता के चरण-चिन्हों का अनुसरण कराकर हमें अपनी उन्नति की चेष्टा करनी चाहिए।सीता,सावित्री और दमयन्ती के आदर्श के साथ आधुनिक युग में एक आदर्श और महिलाओं के सामने स्थित है। और बह है-श्री रामकृष्ण परमहंस की अर्धांगिनी माँ सारदा। महाशक्ति को भारत में पुन: जगाने के लिए ही शारदा माँ का आविर्भाव हुआ है और उन्हें केंद्र बनाकर जगत में फिर से गार्गी और मैत्रेयी जैसी नारियों का जन्म होगा। हमारी भारतीय नारियां संसार की अन्य किन्ही भी नारियों की भांति अपनी समस्याओं को स्वयं ही सुलझाने की क्षमता रखती हैं। इस देश की नारियों से मैं यही कहूँगा कि भारत में विश्वास रखो और अपने भारतीय धर्म पर विश्वास करो, शक्तिवान बनो, आशावान बनो, संकोच छोडो और याद् रखो- किसी भी अन्य देश की तुलना में दूसरों को देने के लिए आपके पास उनसे कई गुना अधिक है।
भारत के लिए नारियों में एक सच्ची सिंहिनी की आवश्यकता है। गौरी माँ के समान महान और तेजोमय भाव धारण करो। स्वामी जी कहा करते थे-पांच सौ पुरुषों के द्वारा भारत को जय करने में पचास बर्ष लग सकते हैं परन्तु पांच सौ नारियों के द्वारा यह मात्र कुछ सप्ताहों में ही सम्पन्न हो सकता है
स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर विशेष
दुनियाभर में भारतीय आध्यात्म का परचम लहराने वाले स्वामी विवेकानंद ने भारत की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति के प्रति न केवल भारतीयों के मन में आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का संचार किया, बल्कि नव भारत के निर्माण की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही एक नवजागरण की शुरुआत भी की।
भारतीय इतिहास के अहम स्तंभ स्वामी विवेकानंद की 12 जनवरी, 2013 को 150वीं जयंती है, जिसे भारत सहित पूरे विश्व में उस महापुरुष के प्रति अगाध श्रद्धा और आदर के साथ मनाया जाएगा।
‘राष्ट्रीय नवजागरण के अग्रदूत की भूमिका निभाने वाले स्वामी विवेकानंद को लेकर भारतीय जनमानस में कई तरह की छवियां अंकित हैं। सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए उनके द्वारा शुरू किया गया अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। साथ ही एक भारतीय युवा के रूप में जीवन जीने का उन्होंने जो आदर्श प्रस्तुत किया वह आज के समय में भी युवाओं के लिए ‘रोल मॉडल’ है।विवेकानन्द को भारतीय समाज की बुनियादी एकता को मजबूत करने और पाश्चात्य समाज के बीच भारत की एक अलग एवं नई छवि बनाने के लिए सदा याद किया जाएगा। विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता के निकट बेलूर मठ में हुआ था। ‘उठो, जागो और तब तक मत रूको, जब तब लक्ष्य को न प्राप्त कर लो’ कहने वाले स्वामी विवेकानंद ने भारतीय सभ्यता संस्कृति को खुद में इस तरह आत्मसात किया कि उनके बारे में एक बार गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने कहा था ‘अगर भारत को जानना है तो विवेकानंद को पढ़िए। उनमें आप कुछ सकारात्मक ही पाएंगे, नकारात्मक कुछ भी नहीं।’
वर्ष 1893 में शिकागो विश्व हिन्दू सम्मेलन में भाग लेकर भारतीय संस्कृति का झंडा बुलंद करने वाले विवेकानंद ने पूर्व और पश्चिम का एक अद्भुत सहचर्य प्रस्तुत किया। शायद यही वजह है कि उनके बारे में एक बार सुभाष चन्द्र बोस ने लिखा ‘स्वामी जी ने पूर्व एवं पश्चिम, धर्म एवं विज्ञान, भूत एवं वर्तमान का आपस में मेल कराया। इस लिहाज से वह महान हैं। भारतवासियों को उनकी शिक्षा से अभूतपूर्व आत्म सम्मान, आत्म निर्भरता एवं आत्म विश्वास मिला।’ यायावर जीवन व्यतीत करने वाले स्वामी विवेकानंद पर प्रकाशित मशहूर बांग्ला लेखक शंकर की पुस्तक ‘द मॉन्क ऐज मैन’ में कहा गया है कि वह कई बीमारियों से पीड़ित थे। शायद यही वजह है जब बच्चे उनके पास गीता का उपदेश सुनने के लिए आए तो उन्होंने कहा कि गीता नहीं फुटबॉल खेलो। उन्होंने कहा ‘मैं चाहता हूं कि तुम्हारी मांसपेशियां पत्थर-सी मजबूत हों और तुम्हारे दिमाग में बिजली की तरह कौंधने वाले विचार आएं।’ विवेकानंद ने अपने जीवन और विचारों में आधुनिकता को समुचित स्थान दिया था। ‘प्राचीन मूल्यों से जुड़े, भारत की प्रतिष्ठा पर गौरव महसूस करने वाले विवेकानंद ने जीवन की कठिनाइयों के प्रति आधुनिक दृष्टिकोण अपनाया। वह एक तरह से प्राचीन और वर्तमान भारत के बीच की कड़ी थे। उन्होंने दुखियों और हतोत्साहित हिन्दू संस्कृति के लिए मरहम का काम किया और उन्हें स्वाभिमान की भावना से भरा।’
कई विशिष्ट ग्रंथों की रचना करने वाले विवेकानंद जब शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में बोलने के लिए गए तो उन्होंने वहां भारत की एक अविस्मरणीय गाथा लिख डाली।रामकृष्ण मिशन की स्थापना करने वाले स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता ने शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन को लेकर लिखा है, ‘यह कहा जा सकता है, उन्होंने जब बोलना शुरू किया तो हिन्दुओं के धार्मिक विचार सामने आने शुरू हुए लेकिन जब उन्होंने खत्म किया तब वहां हिन्दू धर्म का निर्माण हो गया।’
कई बीमारियों से लड़ते हुए चार जुलाई, 1902 को विवेकानंद का देहावसान हो गया। उस समय इस यशस्वी विद्वान की उम्र महज 39 साल थी।
*महिला विषयक विचार: स्वामी विवेकानन्द
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
.jpg)











