सोमवार, 23 मार्च 2015

नव वर्ष का प्रारंभ प्रतिपदा से ही क्यों?

आत्मीय बन्धु एवं भगिनी,
                     विक्रम संवत २०७2 आप सभी के लिए मंगलमय हो।नवबर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई।मित्रो,भारतीय नवबर्ष का प्रारम्भ चैत्रशुक्ल प्रतिपदा से माना जाता है।और इसी दिन से ग्रहों,वारों,मासों,और सम्वत्सरों का प्रारम्भ गणतीय और खगोलशास्त्रीय संगणना के अनुसार माना जाता है। आज भी जनमानस से जुडी हुई यही शास्त्रसम्मत कालगणना व्यवहारिकता की कसौटी पर भी खरी उतरती  है। इसे राष्ट्रीय गौरवशाली परम्परा का प्रतीक माना जाता है। विक्रम संवत किसी संकुचित विचारधारा या पन्थाश्रित नहीं है।यह सम्वत्सर किसी देवी-देवता या महान पुरुष के जन्म पर आधारित ना होकर  प्रकृति के खगोलशास्त्रीय सिद्धान्तों पर आधारित है।ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्रमास के प्रथम दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की संरचना प्रारम्भ की। इसीलिए हम चैत्रशुक्ल प्रतिपदा से नवबर्ष का प्रारम्भ मानते हैं।
                                आज भी हमारे देश में प्रकृति,शिक्षा तथा राजकीय कोष आदि के चलन-संचालन में मार्च-अप्रैल के रूप में चैत्रशुक्ल प्रतिपदा को ही देखते हैं। यह समय दो ऋतुओं का संधिकाल है। रातें छोटी और दिन बड़े होने लगते हैं। प्रकृति नवपल्लब धारण कर नव संरचना के लिए ऊर्जस्वित होती है। मानव,पशु-प क्षी यहाँ तक  कि जड -चेतन प्रकृति भी प्रमाद और आलस्य को त्याग सचेतन हो जाती है। इसी समय वर्फ पिघलने लगती है  आमों पर वौर आने लगता है। प्रकृति की हरीतिमा नवजीवन का प्रतीक वनकर हमारे जीवन से जुड़ जाती है\।
                                            इसी प्रतिपदा के दिन महाराज विक्रमादित्य ने विदेशी आक्रंताओं को परास्त कर विक्रम सम्वत का प्रारम्भ किया। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का राज्याभिषेक हुआ। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक यह दिन राष्ट्रिय स्वाभिमान और सांस्कृतिक धरोहर को वचाने वाला पुण्य दिन है। अत: एक बार पुन:नवबर्ष की हार्दिक बधाई।