शुक्रवार, 9 मार्च 2012

त्रैमासिक बौद्धिक योजना (जनवरी,फरवरी,मार्च,2012 )

 मासिक गीत- 
                 गीत १-हमको अपने भारत की------
            गीत २-संगठन का महामंत्र ले------
            गीत ३-लिए प्रखर संकल्प ह्दय में------


 सुभाषितम-    
            स्वदेशं पतितं कष्टं दूरस्था आलोकयार्तं ये।
                       नैव च प्रति कुर्वन्ति ते नरा:शत्रुनंदना।।१।।
          अर्थात-जब देश में संकट हो, तब जो लोग दूर खड़े होकर केबल देखते रहते हैं, उसका प्रतिकार नहीं करते हैं,बे लोग शत्रु को आनंदित करने बाले होते हैं।
                नाभिषेको न संस्कारो, सिंहस्य क्रियते भ्र्गा:।
                 विक्रमार्जित राजस्ब, स्वयमेव मृगेन्द्रता:।।२।।
           अर्थात- सिंह का पशुओं के द्वारा राजतिलक संस्कार नहीं किया जाता, उसे बन का राज्य अपनी शक्ति के कारण अपने आप ही प्राप्त होता है।
              अधमा धनं इच्छन्ति, धनं मानं च मध्यमा।
               उत्तमा मानामिच्छान्ति,  मानो ही महतां धनं।।३।।
        अर्थात- अधम कोटि के व्यक्ति धन चाहते हैं।मध्यम धन एवं मान तथा उत्तम कोटि के व्यक्ति सम्मान को ही श्रेष्ठ धन मानते हैं। 


अमृत बचन-
         1-भारतबर्ष में शक्तिरूप में नारी की मूर्ति ही मान्य हुई,पुरुष की 
नहीं। परिणाम आया की बह स्त्री-शक्ति नारियों में तो है ही,साथ ही पुरुषों में भी है। इसलिए हम कहते हैं-सीता राम, राधा कृष्ण।केबल राम और कृष्ण का नाम नहीं लेते।दोनों को एकत्र करके चिन्तन करते हैं।इसके फलस्वरूप एक ऐसा विचित्र चित्र देखने को मिलता है,जिसकी दुनिया के किसी चित्रकार ने कल्पना नहीं की होगी।बह है-अर्धनारी नटेश्वर  का चित्र।उसी स्त्री शक्ति का उपयोग करने की,बिकसित करने की योजना बनाने से भारत के विकास को दिशा मिल जायेगी।
                                                                          (विनोबा जी)
              २- सुनो हिन्दुओ, यदि हिन्दू जात बचेगी तो हिन्दुस्तान बचेगा,देश का स्वर्णिम इतिहास बचेगा,सनातन धर्म बचेगा,वेद बचेंगे, रामायण, गीता भागवत बचेगी,हिन्दू तीर्थ और मंदिर तथा हमारी भाबी पीढी बचेगी।नहीं तो सव कुछ समाप्त हो जाएगा।अत: जाति-पांत, ऊँच-नीच को छोडो और देखो की क्या हो रहा है।जागो आँखें खोलो,देश और धर्मद्रोहियों को पहिचानो और पतितों की शुद्धि के लिए अपनी बाहें खोलो।
                                                                 (बीर सावरकर)
         ३- तभी और केबल तब ही तुम हिन्दू कहलाने के अधिकारी हो, जब इस नाम को सुनते ही तुम्हारे रगों में शक्ति की विद्धुत-तरंग दौड़ जाये।तभी और केबल तभी तुम हिन्दू कहलाने के अधिकारी हो, जब इस नाम को धारण करने बाला प्रत्येक व्यक्ति,बह चाहे जिस देश में रहता हो, बह चाहे तुम्हारी भाषा बोलता हो अथवा और कोई अन्य ,प्रथम मिलन में ही तुम्हारा सगा तथा प्रिय बन जाए। तभी और केबल तब ही तुम हिन्दू कहलाने के अधिकारी हो सकोगे, जब तुम उनके लिए सब कुछ सहने और करने को तत्पर रहोगे।
                                (स्वामी बिबेकानन्द)


                               *चर्चा के बिषय *
बाल शाखा के लिए-
   १.संक्रांति का अर्थ एवं मकर संक्रांति उत्सव की तैयारी-  संक्रांति अर्थात सम्यक दिशा में ऎसी क्रान्ति लाना जो शुभ और उन्नति करने बाली हो।उत्सव की तैयारी निम्नलिखित  रूप से करें-
* मकर संक्रांति उत्सव कार्यक्रम की सूचना बहिनों को देना।
*अध्यक्षता के लिए नाम तय करना।
*वक्ता का निश्चय।
*गीत,अवतरण कहने बाली सेविका बहिनों के नाम निश्चय करना।
*बं.मौसी जी एवं देवी अष्टभुजा का चित्र,मालायें एवं पुष्प।
*ध्बज मंडल का रेखांकन एवं शाखा स्थान स्बच्छ होना चाहिए।उत्सवों के द्वारा प्रबंधन,स्नेह से रहना,दान की वृति का विकास,सामंजस्य की भावना,कला के प्रति रुझान,आनंदमय जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। 2- स्वामी विवेकानंद- स्वामी जी का १५०वी जयन्ती का प्रारम्भ १५ जनवरी से हुआ है। उनके अमृत बचन के कुछ अंश इस प्रकार है-
*जव कभी तुम्हें अवसर मिले, यदि प्रभु की इच्छा से तुम उनकी किसी संतान की सेवा कर सको, तो तुम धन्य हो कि बह अवसर तुम्हें  दिया गया।उसे पूजा की दृष्टि से देखो।
*सेवा को फुरसत की घड़ियों का खेल अथवा यश प्राप्ति का साधन नहीं,बल्कि दरिद्र नारायण की उपासना का मन्त्र मानो और उसके लिए जीवन की बाजी लगा दो।सेवा के पुनीत माध्यम से ही हम समाज को अपना बना सकते हैं।
३-स्बस्थ व सामंजस्यपूर्ण जीवन कौशलजल प्रदूषण रोकने के लिए पोलीथिन का उपयोग रोकें।पर्यावरण को स्वस्थ वनाने के लिए वृक्ष।रोपण कर उनका संरक्षण करें। कम से कम पेट्रोल एवं डीजल का प्रयोग करें।जल का दुरुपयोग कैसे रोका जा सकता है? नगर मौहल्ले और गली को कैसे स्वच्छ रखा जा सकता है? मानसिक तथा बौद्धिक स्वच्छता का विकास कैसे हो? सांस्कृतिक प्रदूषण को रोकने के लिए क्या किया जा सकता है? कैसे हम स्वस्थ समाज की रचना में अपना योगदान कर सकते हैं?


तरुणी शाखा के लिए-
१-आधुनिक संचार माध्यमों द्वारा राष्ट्र भक्ति का प्रचार-
 *राष्ट्र भक्ति से युक्त कविताओं,गीतों,लेखों,निबंधों का लेखन व ई-मेल के द्वारा अपने परिचितों,मित्रों,रिश्तेदारों और पड़ोसियों को उसका सम्प्रेषण।
*राष्ट्र भक्त तथा महान व्यक्तियों के बारे में सटीक जानकारी व उनके महान कृत्यों की जानकारी वेबसाईट पर डालकर सबको सम्प्रेषण।
*राष्ट्र प्रेम व भक्ति का प्रचार प्रसार करने हेतु किसी का भी फोन मिलने पर जयहिंद या जय भारत कहकर स्वागत, परस्पर चर्चा करें।
*राष्ट्रीय समस्याओं, राष्ट्रीय योजनाओं व राष्ट्रीय विकास व ज्वलंत मुद्दों पर परस्पर चर्चा कर उनके समाधान हेतु सबके सुझाव आमंत्रित करें तथा उन सुझावों पर अमल भी करें।
२-संगठित महिला शक्ति समाज परिवर्तन का आधार-
*भारत की स्थिति अत्यंत शोचनीय है।चारों ओर अराजकता,हिंसा, लूटमार,भ्रष्टाचार तथा अनैतिकता का बोलवाला है।
*आज आवश्यकता है समाज परिवर्तन की। उस समाज परिवर्तन की जो अपना हो, अपने अस्तित्व का परिचायक हो अपनी भारतीय संस्कृति का पोषक हो।
*स्त्री जागृत होने पर पूरा समाज जागृत होगा क्योंकि स्त्री कन्या,भगिनी,पत्नी और माता भी  है।
*स्त्री समाज तथा परिवार की धुरी है,परिवार से ही देश भक्त तैयार होते हैं।स्त्री को सुसंस्कारित तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुद्द्द होना आवश्यक है।
३-हमारा गणवेश-हमारा गणवेश श्रद्धा का बिषय है\गणवेश समानता और समरसता का प्रतीक है।समान वेश से ऊँच-नीच,अमीर-गरीब तथा व्यक्तिगत रूचि-अरुचि का भेदभाव समाप्त हो जाता है।एक प्रकार का वेश पहनने से पहले एकरूपता फिर एकता और अंत में एकात्मता 
 का भाव प्रकट होता है।


महिला शाखा के लिए-
१-मातृत्व बोध-भारत की महान नारियों के समान एक विशेष लछ्य हर महिला का होना चाहिए। माँ का ह्दय वात्सल्य का गहन  सागर है।हमारे ऋषि मुनियों,विचारकों,साहित्यकारों को सर्वत्र मातृसत्ता का आभास हुआ है।यह पृथ्वी माँ,गौ, गीता,गायत्री,तुलसी,हरित प्रकृति,संपूर्ण नदियाँ यह सभी माँ हैं। इन सवसे हमें जीवन ममत्व के रूप में प्राप्त होता है। इस वात्सल्य के अभाव में हमारा पोषण असंभव है। माता  के इन विभिन्न रूपों के संरक्षण,संवर्धन में ही भारत का अभ्युदय संभब है। भारत की प्रत्येक नारी भूमि का प्रतीक है।सृजनकर्मी                                                  आध्याशक्ति माँ दुर्गा का अंश रूप है।जन्मदात्री माँ,मातृभूमि,जगत का निर्माण करने वाली माँ दुर्गा-तीनों एक रूप हैं।महान योगी अरविंद ने कहा-भारत माँ जगन्माता है, वह विश्व की जननी के रूप में जीवंत होगी।
 २-महिला स्वास्थ्य,शिक्ष। और संस्कारशि क्ष। और संस्कार एक सिक्के के दो पहलू हैं। शिक्ष। द्वारा आत्मविश्वास आता है। माँ शिक्षित  तो पूरा परिवार शिक्षित और संस्कारित होगा। संस्कार के तीन पहलू हैं-शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक।शरीर को नियम, अनुशासन में ढालना,शारीरिक व्यक्तित्व का निर्माण।बच्चे को १० बर्ष की आयु तक जैसा बना देंगे,वे बैसे ही बनेंगे।बालसंस्कार केंद्र,चिकित्सीय सहायता के रूप में छोटे-छोटे प्रयोग किये जा सकते हैं।
३-भारत में लड़कियों की घटती संख्या- *देश में घटती हुई लडकियों की संख्या को देखते हुए उसमें गर्म जल लिंग परीक्ष। का बहुत बड़ा हाथ है।
*छोटी बालिकाओं की ओर ध्यान न देने की वजह से बढ़ती हुई मृत्युदर। 
*लिंग सापेक्ष गर्भपात-लड़कियों की भ्रूण ह्त्या।
*गर्भपात की बजह से स्त्रियों का स्वास्थ्य खराव होता है तथा मानसिक तनाव बढ़ता है।
                इसलिए लिंग जांच एवं स्त्री भ्रूण ह्त्या रोकने के लिए सभी को सतर्कता बरतनी जरूरी है। जाग्रत डाक्टर्स,सुजान नागरिक तथा सामाजिक संस्थाओं को भ्रूण ह्त्या रोकने की कोशिश करनी चाहिए। सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए सुदृढ़ एवं सशक्त बालक-बालिकाओं की आवश्यकता  है।


                                                        बोध कथा 
१-एक मोती मेहनत का- एक गाँव में एक लड़का रहता था।बह बड़ा अत्याचारी था।एक बार गाँव में एक सिध्द पुरुष आये।रामू दौड़कर उनके पास पहूँचा, और कहने लगा की यदि उसे कोई बड़ा खजाना मिल जाए तो बह एक आलीशान कोठी बनवाएगा।इसे सुनकर सिध्द पुरुष मुस्कराए और अपने झोले में से मोतियों का सुन्दर हार निकालकर उसे देते हुए बोले- राम यह एक मंत्रयुक्त हार है।इसमें निन्यानवे कीमती मोती हैं।पर एक मोती की कमी के कारण सभी खोटे हैं। यदि तुम ठीक ऐसा ही मोती  खरीद कर इसमें गूँथ दो तो ये सब मोती असली हो जायेंगे और तुम धनवान बन जाओगे।लेकिन ध्यान रहे,सौवां मोती तुम्हारी अपनी मेहनत की कमाई का होना चाहिए।सिर्फ एक मोती खरीदने से मैं धनवान बन जाऊंगा।रामू ललचाया।उसने खूव परिश्रम किया। लगन और मेहनत से बह एक व्यापारी बन गया।व्यापार की भागदौड़ में मोती की बात ही भूल गया। कुछ साल बाद बही सिध्द पुरुष रामू के पास आये।रामू ने उन्हें खुशी -खुशी सारी बातें वतायीं।सिध्द पुरुष मुस्कराए।उन्होंने कहा-रामू इस हार का सौबाँ मोती हमेशा मेहनत का मोती होता है। अच्छा, मोती का बह हार अब तू मुझे लौटा दो, किसी और आलसी के काम आयेगा।लगन और परिश्रम ही मनुष्य का सच्चा खजाना है,जिसमें से बह मनचाहे मोती निकाल सकता है।
२-पुरुषार्थ- एक राजा अपने मंत्रियों में से प्रधानमंत्री का चुनाव करना चाहता था।तीन उम्मीदवार थे।राजा ने उनकी क्षमताओं को परखने के लिए परीक्ष। ली।राजा ने तीनों को पास वुलाकर कहा- देखो बह कोठरी है।इसमें आप तीनों उम्मीदवार जायेंगे।बाहर से ताला लगा दिया जाएगा।जो व्यक्ति भीतर से ताला खोलकर बाहर आ जाएगा उसे प्रधानमंत्री बना दिया जाएगा।तीनों उम्मीदवार कमरे के अन्दर बंद कर दिए गए।पहले व्यक्ति ने सोचा कि अन्दर से बाहर का ताला खोलना असंभव है। बह अन्दर चुपचाप बैठा रहा।कोई कोशिश नहीं की। दूसरा व्यक्ति उठा, पर यह सोचकर तत्काल बैठ गया कि इस असंभव शर्त का पूरा होना मुश्किल है। तीसरे व्यक्ति ने सोचा  इस तरह की वेतुकी शर्त में जरूर कोई रहस्य है।शर्त लगाने बाले भी बुध्दिमान आदमी हैं,राजा हैं।बह उठा और दरवाजे पर धक्का दिया दरवाजा खुल गया। उसमें ताला जरूर लगा था पर चाभी नहीं घुमाई गयी थी।बह बाहर निकल आया।उसे प्रधानमंत्री का पद मिल गया। जो हाथ पर हाथ रखकर बैठने की बजाय समस्या के हल के लिए पुरुषार्थ करता है बह अपने गंतब्य तक पहुँचने में सफल होता है।


                                        प्रेरक प्रसंग
  १-धब्वे का सोंदर्य-इग्लैण्ड के प्रसिद्द लेखक जान रस्किन एक समारोह में गए। उनके पास वैठी युवती के हाथ में एक सुन्दर रुमाल था। उसे वह उपहार में मिला था। अकस्मात् उस रुमाल पर कुछ गिर गया। उस पर गहरा धब्बा हो गया। वह इससे परेशान हो गयी। वगल में वैठे रस्किन ने उस लड़की से कहा-कुछ देर के लिए अपना रुमाल मुझे दे दो।युवती ने अपना रुमाल जान रस्किन को दे दिया।रस्किन वडे चित्रकार भी थे।वे रुमाल लेकर एकांत में चले गए और थोड़ी देर में उस लड़की को रुमाल लौटा दिया।लड़की रुमाल देख कर वोली-यह मेरा नही है।मेरे रुमाल पर तो धब्बा था।रस्किन ने मुस्कराते हुए कहा-बहन ,यह वही धब्बों वाला रुमाल है। तुम देखो जिस जगह धब्बा था बहाँ उसी के सहारे एक सुन्दर चित्र वना दिया है।युवती ने जव ध्यान से देखा तो अपना रुमाल  और भी सुन्दर रूप में देख कर खुश हो गयी।जान रस्किन बोले- हम यदि चाहें तो अपने व्यक्तित्व के धब्बों को भी इसी तरह सुन्दरता में बदल सकते हैं। 
२-अर्जुन का अहंकार- महाभारत समाप्त हो चुका था।कृष्ण रथ को युध्दभूमि से वाहर ला रहे थे।रथ में वैठा अर्जुन विजय पर फूला नहीं समा रहा था।भीष्म द्रोण कर्ण जैसे महारथियों का विनाश असाधारण बात थी। अर्जुन को लगा यह उसके बाहुवल का प्रताप है।कृष्ण उसके मन की बात ताड़ गए।युध्द्छेत्र से बाहर आने पर कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि बह रथ से उतर जाए। परन्तु गर्वोन्मत्त अर्जुन बोला कि पहले सारथी रथ से उतरता है फिर योध्दा।कृष्ण ने बार-बार अर्जुन से अनुरोध किया परन्तु अर्जुन नहीं माना। क्रुध्द होकर कृष्ण ने अर्जुन को रथ से पहले उतरने का आदेश दिया। अर्जुन उतर गया तत्पश्चात कृष्ण जब रथ से उतरे तो रथ में आग लग गयी। देखते ही देखते रथ केवल राख का ढेर रह गया। अर्जुन ने कृष्ण से इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा-तुम विजयी होकर भी भीष्मादी के बाणों की छमता नहीं समझते। भीष्म द्रोण कर्ण आदि के अग्निबाणों से यह रथ पहले ही जर्जर हो चुका था।अगर पहले में रथ से उतरता तो तुम रथ के साथ ही भस्म हो जाते।और इस बिजय का कोई अर्थ ना रहता। अर्जुन का सारा अहंकार छणभर में समाप्त हो गया।


प्रश्न मंजूषा-
१-भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है?
२-अंडमान निकोबार ब्दीप समूह किस उच्च न्यायालय के क्षत्राधिकार में आते हैं?
३-महात्मा गांधी भूत की तरह धूल उड़ाते हैं स्तर नहीं उठाते"किसने कहा था?
४-विश्व में सबसे ऊंचा सड़क मार्ग कौन सा है?
५-एक खतरनाक बिल जिसका नाम है "साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा रोकथाम विधेयक-२०११"।इस विधेयक को तैयार करने बाली टोली का क्या नाम है?
 ६-विधेयक तैयार करने बाली टोली की मुखिया का क्या नाम है?
 ७-भ्रष्टाचार के विरुध्द एक मजबूत जनलोकपाल कानून बनाने की माँग के लिए किस जननेता के नेतृत्व में एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू हुआ है।
८-भगवान सूर्यनारायण दक्षिण।यन से उत्तरायण की ओर प्रस्थान किस दिन करते हैं?
९-दासबोध"यह ग्रन्थ किसने लिखा है?
१०-धर्म के दस लक्षण क्या हैं?


उत्तर-
१-४७-ए, लम्बाई ६कि.मी.तथा जो वेलिंगटन आइसलैंड से कोचीन बाईपास तक है।
२-कलकत्ता।
३-सुभाषचंद्र बोस।
४-लेह-मनाली मार्ग।
५-राष्ट्रीय सलाहकार परिषद्।
६-श्रीमती सोनिया गांधी।
७-माननीय अन्ना हजारे जी।
८-मकर संक्रांति से।
९-स्बामी रामतीर्थ जी ने।
१०-धृति,क्षमा,दम,अस्तेय,शौच,इन्द्रियनिग्रह,धी, बिद्या,सत्य,अक्रोध।


                                    
                 
             
                 


                  






              

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें